Posts

कुक्षी में जनसंवाद शिविर: मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान, 8 समूहों को मिला 27 लाख का ऋण

Image
धार। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत कुक्षी में शुक्रवार को जिला स्तरीय जनसंवाद एवं समस्या निराकरण शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर राजीव रंजन मीना की मौजूदगी में हुए इस शिविर में ग्रामीणों और आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर की खास उपलब्धि के रूप में बैंक लिंकेज के जरिए 8 स्वयं सहायता समूहों को कुल 27 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया तथा जरूरी दस्तावेजों के बारे में बताया। समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश जनसंवाद के दौरान लोगों ने अलग-अलग विभागों से जुड़ी समस्याओं, मांगों और आवेदनों से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर मीना ने प्रकरणों को सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। जिन मामलों का समाधान तत्काल संभव है, उनमें मौके पर ही कार्रवाई की जाए, जबकि अन्य प्रकरणों की जांच कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया ...

भोजशाला में तीसरे शुक्रवार भी नमाज, 700 जवानों के घेरे में रहा सर्वे नंबर 612

Image
  धार। ऐतिहासिक भोजशाला परिसर में सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद तीसरे शुक्रवार को भी मुस्लिम समाज के लोगों ने सर्वे नंबर 612 पर नमाज अदा की। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। भोजशाला और आसपास के क्षेत्र में करीब 700 पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत क्षेत्र को तीन लेयर में बांटकर पुलिस बल लगाया गया। दो कंपनियां बाहर से बुलाकर संवेदनशील स्थानों पर तैनात की गईं। इसके अलावा बैरिकेडिंग कर आवाजाही को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन और पेट्रोलिंग के जरिए भी पूरे क्षेत्र पर नजर रखी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर भी नमाज स्थल पर मौजूद रहे। निर्धारित समय पर मुस्लिम समाज के लोगों ने सर्वे नंबर 612 पर पहुंचकर शांतिपूर्वक नमाज अदा की। नमाज के दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि अब्दुल समद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के तहत सर्वे नंबर 612 में नमाज अदा की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से पूर्व से चली आ रही धार्मिक प्रथा के अनुसार शुक्रवार की...

भोजशाला के पास नमाज व्यवस्था को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन

Image
सकल पंच राठौर समाज ने सौंपा ज्ञापन, भोजशाला के पास नमाज़ पर रोक की मांग... धार। भोजशाला में पूजा-अर्चना के दौरान नमाज की व्यवस्था को लेकर हिंदू समाज की ओर से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि नमाज के लिए ऐसा स्थान निर्धारित किया जाए, जो भोजशाला परिसर से सटा हुआ न हो तथा दोनों समुदायों के आवागमन के मार्ग अलग-अलग रखे जाएं। ज्ञापन में कहा गया कि एक ही समय पूजा और नमाज के लिए भीड़ जुटने से आवागमन, पार्किंग तथा कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए सर्वोच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश की भावना के अनुरूप दोनों पक्षों के लिए अलग मार्ग एवं नमाज की व्यवस्था भोजशाला परिसर से बाहर किए जाने की मांग की गई, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे।

108 एंबुलेंस नहीं मिली, रास्ते में कराया प्रसव; गुजरी स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था पर उठे सवाल

Image
गुजरी में सड़क किनारे महिलाओं ने साड़ी-कंबल की आड़ बनाकर कराया प्रसव धार/गुजरी। धार जिले के धामनोद स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत गुजरी में स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। भारुडपुरा-उतावली की गर्भवती महिला संगीता बाई को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस के लिए संपर्क किया, लेकिन उन्हें एंबुलेंस उपलब्ध होने में करीब दो से तीन घंटे लगने की बात कही गई। परिजन इसके बाद निजी वाहन से महिला को गुजरी के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से करीब 200 मीटर पहले ही महिला की प्रसव पीड़ा तेज हो गई। मजबूरन वाहन को सड़क किनारे रोकना पड़ा। इस दौरान अस्पताल में जिम्मेदार डॉक्टर की मौजूदगी को लेकर भी परिजनों और स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए। इसी बीच स्थानीय निर्मला बाई, जो पूर्व स्वास्थ्य कर्मी रही हैं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आसपास की महिलाओं की मदद से साड़ियों और कंबलों की आड़ बनाकर महिला का प्रसव कराया। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा और नवजात को अस्पताल पहुंचाया गया। संगीता बाई ने बताया ...

धार में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

Image
  धार। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत गुरुवार को धार शहर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा (भापुसे) के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना रहा। किला मैदान से प्रारंभ हुई रैली में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड्स और स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शहर की सड़कों पर निकले। रैली में कलेक्टर धार, पुलिस अधीक्षक धार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस विभाग की ओर से नगर पुलिस अधीक्षक शशांक गुर्जर, उप पुलिस अधीक्षक आनंद तिवारी, रक्षित निरीक्षक पुरुषोत्तम बिश्नोई, यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रेम सिंह ठाकुर सहित विभिन्न पुलिस इकाइयों के अधिकारी एवं जवान शामिल हुए रैली में थाना यातायात, कोतवाली, नौगांव, महिला थाना, अजाक थाना, रेडियो, SAF कंपनी, डी...

धार जिले में मानसून की चाल सुस्त, उमरबन में सबसे अधिक 13 मिमी बारिश दर्ज

Image
  ​धार। कार्यालय कलेक्टर, भू-संसाधन-प्रबंधन द्वारा जारी नवीनतम दैनिक वर्षा रिपोर्ट के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को धार जिले में मानसून की सक्रियता मिली-जुली देखने को मिली। गुरुवार को पूरे जिले में कुल 29.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जिससे दिन का औसत वर्षा आंकड़ा मात्र 2.1 मिलीमीटर रहा। जिले के कुछ हिस्सों में जहां हल्की बारिश हुई, वहीं कई प्रमुख क्षेत्र पूरी तरह से सूखे रहे। ​रिपोर्ट के विस्तृत आंकड़ों पर नज़र डालें तो आज जिले के उमरबन मापक केंद्र पर सर्वाधिक 13.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा तिरला में 5.0 मिमी, पीथमपुर में 3.0 मिमी और बाग, डही व गंधवानी में 2.0-2.0 मिमी पानी गिरा। दूसरी ओर, नालछा, सरदारपुर, कुक्षी, निसरपुर और धरमपुरी में आज आसमान साफ रहा और यहां वर्षा का आंकड़ा शून्य (NIL) रहा। ​मानसून सत्र की शुरुआत (1 जून 2026) से अब तक की स्थिति देखें तो जिले में कुल औसत वर्षा 381.1 मिलीमीटर हो चुकी है। हालांकि, जिले का सामान्य वर्षा का आंकड़ा 833.1 मिलीमीटर (33.0 इंच) है, जिसे देखते हुए अभी जिले में अच्छी और झमाझम बारिश की काफी दरकार है। इस पूरे सीजन में औद्योगिक क्...

तिरंगे के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, व्यापारी महासंघ ने रोपे 108 फलदार पौधे

Image
  धार। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर व्यापारी महासंघ, धार द्वारा बुधवार को ज्ञानपुरा स्थित ओंकार पर्वत पर 108 फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की विशेष पहल के तहत प्रत्येक व्यापारी ने अपने पूर्वजों की स्मृति में एक फलदार पौधा रोपित किया। साथ ही पौधे की नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। व्यापारियों ने पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया। पौधारोपण के बाद व्यापारी महासंघ की बै.ठक आयोजित की गई। इसमें धार जिले में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को निरंतर संचालित करने की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक में पॉलिथीन के उपयोग को न्यूनतम करने तथा आमजन को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया। लोगों से कपड़े और जूट की थैलियों का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान भी किया गया। इस अवसर पर व्यापारी महासंघ अध्यक्ष प्...